नरवल: रूमा में रेलवे ट्रैक के किनारे लगी आग,फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूमा में रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियां में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लिया और आग रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई। फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने जानकारी दी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जाजमऊ फायर स्टेशन से दो यूनिट घटनास्थल पर पहुंची और अग्निशमन कर्मियों द्वारा पंपिंग करके आग को बुझा दिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई।