नरवल: महाराजपुर के थाना क्षेत्र में समाधान दिवस का हुआ आयोजन, पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने दी जानकारी
शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने शिकायत सुनकर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। कानपुर के महाराजपुर थाना में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।