अनूपपुर: कलेक्टर की पहल पर हार्ट सर्जरी से पांच बच्चों को मिला नया जीवन, भोपाल में हुआ निःशुल्क इलाज
अनूपपुर। कलेक्टर हर्षल पंचोली के प्रयासों से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले के पांच बच्चों को भोपाल में निःशुल्क हार्ट सर्जरी और विशेषज्ञ उपचार मिला। सफल ऑपरेशन के बाद सभी बच्चों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग और आरबीएसके टीम के समन्वित प्रयासों से यह उपचार संभव हो सका, जिससे गरीब परिवारों के चेहरों पर फिर मुस्कान लौ