बांधवगढ़: आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, शिक्षक पर गंभीर मामला दर्ज, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से शिकायत
जिला उमरिया के ग्राम पंचायत देवरी (मजरा) अंतर्गत ग्राम हडहा से एक गंभीर मामला सामने आया है।माध्यमिक शाला हडहा में पदस्थ शिक्षक गणेश प्रसाद त्रिपाठी पर कक्षा आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं।परिजनों का कहना है कि लगातार हो रही हरकतों से बच्ची स्कूल जाने से डरने लगी थी।मामले के बाद शाला परिसर में ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिला।