बांका: ललवामोड़ व वारसावाद गांव में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं ने जीविका से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की बात कही
Banka, Banka | Jun 13, 2025 ललवामोड़ व वारसावाद गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जहां महिलाओं ने संवाद कार्यक्रम में संवाद करते हुए बताई की जीविका से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। अब तक 1000 से ज्यादा जीविका दीदी लाखपति बन चुकी है।