जबलपुर: युवा कांग्रेस ने संजीवनी नगर थाने का किया घेराव, पुलिस पर जनता को परेशान करने का आरोप लगाया
जबलपुर शहर के संजीवनी नगर थाने में आज उस समय गहमा-गहमी की स्थिति बन गई, जब युवा कांग्रेस और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर थाने का घेराव कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीएसपी (CSP) को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी माँगें रखीं।