चरपोखरी: चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय पर समारोह पूर्वक मनाई गई पूर्व विधायक स्वर्गीय रघुपति गोप की 97वीं जयंती
पूर्व विधायक सह किसान नेता स्वर्गीय रघुपति गोप के जयंती चरपोखरी के प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार की दोपहर 12:00 के करीब समारोह पूर्वक मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक राम अवधेश सिंह के द्वारा किया गया उस दौरान पूर्व विधायक बिजेंद्र यादव के द्वारा माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की गई।