चरपोखरी: रविवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते चरपोखरी में दो घंटे नहीं रहेगी बिजली
चरपोखरी प्रखंड के बगुसरा पावर सब स्टेशन के उपभोक्ताओं को रविवार को दो घंटे बिजली नहीं मिलेगी।विधुत कंपनी के कनीय अभियंता नंदजी कुमार ने शनिवार की शाम 4 बजे के करीब बताया कि 33 हजार में मेंटेनेंस कार्य के लिए रविवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।जिस कारण चरपोखरी प्रखंड क्षेत्र में विधुत आपूर्ति रविवार को दो घण्टे ठप रहेगी।