चरपोखरी: चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में वालीबॉल के फाइनल मैच में चरपोखरी की टीम बनी विजेता
चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार विकी के द्वारा रविवार की शाम 4:00 बजे के करीब बताया गया कि आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चरपोखरी, ठकुरी, मलौरएवं बड़हरा गांव के टीमों ने भाग लिया। जबकि फाइनल चरपोखरी की टीम ने जीती।