कोराव विधायक राजमणि कोल ने मंगलवार को दोपहर 1 बजे के करीब कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खजुरी का आकस्मिक निरीक्षण कर उन्होंने वहां बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा श्रीवास्तव ने विधायक राजमणि कोल का विद्यालय परिसर में स्वागत भी किया। विधायक राजमणि कोल ने बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए।