इटावा: कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई
Etawah, Etawah | Jul 11, 2026 इटावा जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।