बिजनौर: गांव लदनपुर में प्रधान पति की दबंगई से तंग आकर गांव से पलायन करने को मजबूर हुई महिला मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत
Bijnor, Bijnor | Jun 29, 2024 बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव लडनपुर में एक प्रधान पति की दबंगई के कारण एक महिला गांव से पलायन करने को मजबूर हो गई। पीड़ित महिला का आरोप है। कि प्रधान पति बंटी लगातार दबंगई के बल पर उन्हें सता रहा है। जिस कारण वह गांव छोड़ने को मजबूर है। पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री को लिखित में शिकायत भेज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है