अमरोहा: अमरोहा में एसपी की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप, पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 5 लोगों को पकड़ा
Amroha, Amroha | Apr 12, 2026 अमरोहा में पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। लखन सिंह यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।