देहरादून: भारी बारिश के मद्देनजर दून पुलिस ने नदी-नालों के किनारे रहने वालों को दूर रहने की सलाह दी
देहरादून में भारी बारिश को देखते हुए दून पुलिस अलर्ट मोड पर है। नदी-नालों के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी के चलते पुलिस लाउड हेलर के माध्यम से लोगों को सतर्क कर रही है। विशेष रूप से रिस्पना और बिंदाल नदी के किनारे रहने वाले लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि वे बारिश के दौरान नदी किनारे न जाएं।