शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर पुलिस की नई पहल: अब थाने नहीं, आपके द्वार आएगी पुलिस; 35 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण
शाहजहाँपुर | 29 अप्रैल 2026 जनता की शिकायतों के पारदर्शी और त्वरित समाधान के लिए शाहजहाँपुर पुलिस ने एक विशेष अभियान छेड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जिले की पुलिस अब शिकायतकर्ताओं को दफ्तर बुलाने के बजाय खुद उनके दरवाजे पर पहुँच रही है। बुधवार को इस अभियान के तहत जिले भर में कुल 35 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।