घुवारा: ग्राम हलावनी में मृत्युभोज की परंपरा तोड़, पुत्र ने तेरहवीं पर गौशाला में किया भूसा दान
ग्राम हलावनी में एक परिवार ने मृत्युभोज जैसी कुप्रथा को त्यागते हुए अनोखी पहल की। चंदू यादव ने अपने पिता नारायण की तेरहवीं पर फिजूलखर्ची करने के बजाय गौशाला में भूसा दान कर रविवार को शाम करीब 4 बजे सच्ची श्रद्धांजलि दी। गुरुदेव ब्रह्मरूपी के मार्गदर्शन में समाज के लोगों ने भी मृत्युभोज बंद करने का संकल्प लिया और इस पहल की सराहना की।