पिपराही: पिपराही मुख्य चौक पर विद्युत कर्मी की पिटाई कर रुपए छीनने के मामले में दिया गया आवेदन
पिपराही मुख्य चौक पर विद्युतकर्मी की पिटाई का रुपए छीन लेने के मामले में पिपराही थाने में आवेदन दिया गया है। पिपराही मुख्य चौक पर उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा विद्युत विभाग के राजस्व संग्रह से जुड़े कर्मी की पिटाई कर 64306 रुपए छीनने और कर्मी को जबरन वाहन में बैठाने का आरोप लगा है।