जसवंतनगर: लुधपुरा मस्जिद में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी में गूंजा अमन और भाईचारे का पैगाम, पैगंबर साहब ने दुश्मनों को भी माफ किया था
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत के साथ मनाया गया। सफीपुर से आए मौलाना फैज हसन साहब ने तकरीर में कहा कि हजरत मोहम्मद साहब पूरी दुनिया के लिए मोहब्बत, अमन और भाईचारे का पैगाम लेकर आए थे। मौलाना कमालुद्दीन अशरफी ने भी पैगंबर साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सईद आलम करहलवी ने किया और नात-ए-पाक पेश की। हाफिज शमीउद्दीन फारुकी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।