मोहनलालगंज: जमीन पर कूड़ा डालने गई महिला पर हुआ हमला, जान से मारने की मिली धमकी
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुढ़ा में जमीन पर कूड़ा डालने गई महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी मंगला पत्नी रघुराज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपने घूर पर कूड़ा डालने गई थीं, तभी गांव के रामलखन पुत्र नन्हू ने रास्ते में रोककर लात-घूंसों से हमला कर दिया।