अजमेर: रामगंज थाना पुलिस ने अवैध देसी पिस्टल के साथ आरोपी अनवर को गिरफ्तार किया, स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई
Ajmer, Ajmer | Apr 1, 2026 बुधवार को शाम 6:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध देसी पिस्टल के साथ आरोपी अनवर गिरफ्तार, स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई,अजमेर जिला स्पेशल टीम और रामगंज थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अनवर को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में हथियार सप्लाई की सूचना मिली थी।