पटना ग्रामीण: PMCH के लैब टेक्नीशियन छात्र का फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरैया स्थान स्थित एक किराए के मकान से PMCH के लैब टेक्नीशियन छात्र गुड्डू राजा का शव फंदे से लटका बरामद हुआ है. मूल रूप से मुजफ्फरपुर का रहने वाला गुड्डू, सत्र 2025-27 का छात्र था. पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है— "मेरा सफर अब यहीं तक था". हालांकि, मृतक के पिता नरेश राय ने मकान मालिक हीरा चंद्र झा औ