तिर्वा: तहसील क्षेत्र में आधी पानी से 50 से अधिक बिजली के पोल टूटे, बिजली आपूर्ति बाधित, एसडीओ ने कहा- जल्द होगा निस्तारण
Tirwa, Kannauj | May 29, 2026 तेज आंधी और हल्की बारिश के कारण बिजली आपूर्ति के लिए लगे लगभग 50 खंभे टूट गए। इससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त खंभों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण तिर्वा उपकेंद्र से जुड़े सतौरा, उमर्दा, बहादुरपुर, इंदरगढ़ सहित में पोल टूटे है।