जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार की शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया। जिला प्रशासन द्वारा ओवरऑल जारी किए गए आंकड़े के अनुसार जिले के चार विधानसभा में कुल 69.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो विधानसभा चुनाव 2020 की तुलना में 7.9 प्रतिशत अधिक मतदान संपन्न हुआ है।