कर्वी: सीतापुर निवासी एक दर्जन ग्रामीण महिला-पुरुष स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध कर पहुंचे डीएम कार्यालय
स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध कर आज बुधवार की सुबह 11:30 बजे सीतापुर निवासी 1दर्जन ग्रामीण महिला पुरुष डीएम कार्यालय पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने से पहले की अपेक्षा बिल ज्यादा आ रहा है,ग्रामीणों ने कहा कि दैनिक मजदूरी करते हैं इतना ज्यादा बिल कहा से देंगे,उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटर न लगाकर व पुराने मीटर लगाए जाने मांग की है।