लोहरदगा: लोहरदगा पहुंचे विधायक सरयू राय, दामोदर महोत्सव की तैयारी पर बैठक, चुल्हापानी को पर्यटन स्थल बनाने पर ज़ोर
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक एवं युगांतर भारती के संरक्षक सरयू राय शनिवार अपराह्न लगभग 3 बजे लोहरदगा परिसदन पहुंचे, जहां जिले के उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और युगांतर भारती से जुड़े लोगों ने भी उनका अभिनंदन किया। सेवा भारती के दीपक सराफ ने भी स्वागत किया।