शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के ग्राम अर्थुआ में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित हरिओम पुत्र जगन्नाथ ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है।