श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ पालिका ने अतिक्रमण पर दिखाई सख्ती, चलाया बुलडोजर
सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ पालिका प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बिग्गाबास क्षेत्र में एक निर्माणाधीन दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। तहसील कार्यालय के सामने गली में की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व पालिका ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा ने किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सड़क पर अवैध अतिक्रमण न करें, ताकि आवागमन सुगम रहे और शहर की सुंदरता बनी रहे। शर्मा ने बता