कानपुर: नौबस्ता में नियुक्त एक उपनिरीक्षक पर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने वाले मामले में पुलिस उपायुक्त दक्षिणने दी जानकारी
एंटी करप्शन की टीम द्वारा थाना नौबस्ता में नियुक्त एक उपनिरिक्षक को 20000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने मंगलवार शाम 5:00 बताया इस संबंध में एंटी करप्शन के द्वारा थाना छावनी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में अभियोग भी पंजीकृत कराया गया है। आज दिनांक 10.06.2025 को आरोपी उपनिरिक्षक को जेल भेजा गया है।