गभाना: चंडौस पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना चंडौस पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने और धमकी देने के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर चंडौस राजवीर सिंह परमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव थानपुर खानपुर में विगत तीन मार्च को आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़ित व उसके परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था।