कर्वी: डीएम ने विकास भवन में चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन को संज्ञान में लेते हुए किसानों के साथ सभागार में की वार्ता
कर्वी के विकास भवन में चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन का संज्ञान लेकर डीएम ने आज शनिवार को दोपहर 12:30 विकास भवन सभागार में किसानों के साथ वार्ता की है।और सबंधित अधिकारियों व्यवस्थाएं दूरस्थ करने के निर्देश दिए है। किसानों द्वारा जनपद में अन्ना प्रथा, डीएपी की उपलब्धता चकबंदी विद्युत एवं बंदरों की समस्या को लेकर शुक्रवार से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था।