कर्वी: कर्वी के कालूपुर के पास अन्ना गौवंश से टकराकर बाइक सवार होमगार्ड जवान घायल, PRB/112 ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
कर्वी के कालूपुर के पास आज शनिवार की सुबह 4 बजे अन्ना गौवंश टकरा के बाइक सवार होमगार्ड जवान लवकुश प्रसाद ओझा निवासी शिवरामपुर घायल हो गया। लवकुश पुलिस लाइन से ड्यूटी करके अपने घर शिवरामपुर जा रहा था ,तभी यह हादसा हो गया।वहीं लवकुश का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। लवकुश में आज शनिवार की सुबह 10 बजे घटना की जानकारी दी है।