सोहागपुर: गर्मी में सावधानी बरतने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
शहडोल रविवार को लगभग 2:15 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आमजन के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है,उन्होंने बताया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है,अधिक से अधिक पानी पिए और अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।