बरेली: ग्राम सितरा का युवक सड़क दुर्घटना में हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सितरा के रहने वाले युवक आजाद ने बुधवार समय लगभग शाम के 4:30 बजे जानकारी देते हुए बताया बच्चों की दवाई लेने भोजीपुरा जा रहा था तभी सामने से आ रही तेज बाइक में बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस के जरिए युवक को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है ।