रामसनेही घाट: आगरा से गोरखपुर जा रही निजी बस से चांदी के जेवर रामसनेही घाट के पास गायब होने की आशंका, घटना सीसीटीवी में कैद
आगरा से गोरखपुर निजी बस के जरिए जा रहस्यमय तरीके से 9.50 किलो चांदी के जेवर रामसनेहीघाट के पास से गायब।घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद।चार संदिग्धों पर जेवर गायब करने की आशंका। रामसनेहीघाट के देवेश होटल के पास जेवरों के डिब्बे निकाले जाने के संकेत मिलने के बाद चांदी कारोबारी कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने पुलिस से शिकायत किया।पुलिस जांच में जुटी।