पन्ना: दबंगों का कहर: थाने जा रहे मां-बेटों को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से किया लहूलुहान, दो बाइकें भी तोड़ीं
Panna, Panna | Apr 3, 2026 पन्ना के धरमपुर में आज खूनी संघर्ष हो गया। ग्राम हरदी में मामूली विवाद के बाद दबंगों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया। थाने जा रहे दो भाइयों और उनकी वृद्ध मां को लाठियों से बेरहमी से पीटा गया और उनके वाहन चकनाचूर कर दिए गए। गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।