हेरहंज: बारा गांव में रास्ते के विवाद में दंपति घायल, पुलिस जांच में जुटी
मंगलवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के बारा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान ग्राम निवासी नारायण महतो के पुत्र नेमा महतो एवं उनकी पत्नी गीता देवी के रूप में हुई। इस मारपीट की घटना में घायल दंपति का सिर फट गया है और शरीर में कई जगह पर चोट लगी है। जिसे लेकर दंपति द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराई है।