बीघापुर: हिस्यामपुर पहुंचा क्राइम इंस्पेक्टर का शव, डौंडियाखेड़ा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
Bighapur, Unnao | Apr 12, 2026 थाना बारासगवर क्षेत्र के हिस्यामपुर निवासी राजेश सिंह पुत्र रामस्वरूप 54 वर्ष का शाहजहांपुर में संदिग्ध अवस्था मे शव मिलने से सनसनी फैल गयी थी। बारासगवर के हिस्यामपुर गांव शव पहुचा जिसके बाद डौंडियाखेड़ा में अंतिम संस्कार किया गया है। राजेश सिंह वर्तमान में शाहजहांपुर जनपद में पुवाया कोतवाली में बतौर क्राइम इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे।