बक्सर: इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज व क्रॉसिंग बंद, लाइट पुल से ऑटो-ई-रिक्शा का खतरनाक बना सफर, हो सकता है बड़ा हादसा
Buxar, Buxar | Jun 7, 2026 बक्सर जिले के इटाढ़ी में रेलवे ओवरब्रिज और क्रॉसिंग दोनों बंद होने से सैकड़ों गांवों का आवागमन ठप है। पांडेपट्टी होकर लंबा चक्कर लगने के कारण ऑटो व ई-रिक्शा चालक जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन के लाइट ओवरब्रिज से वाहन निकाल रहे हैं। यह पुल केवल दोपहिया वाहनों के लिए बना है। पहले यहां लोहे के अवरोध लगे थे, जिन्हें हटा दिया गया।