शाहजहांपुर: फायरिंग के मामले में वांछित विपिन कुमार को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
शाहजहांपुर। थाना कांट पुलिस ने फायरिंग के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त विपिन कुमार पुत्र रामलड़ैते निवासी ग्राम अभायन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 को पानी खोलने को लेकर हुए विवाद में जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई थीं।