बुढ़ार: कोईलहा बांध में किशोर डूबा, मौत; दोस्तों के साथ नहाने गया था
खैरहा थाना क्षेत्र के कोईलहा बांध में नहाने गए 16 वर्षीय मनोज सिंह की डूबने से मौत हो गई। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई ज्यादा होने से सफल नहीं हो सके। पुलिस ने शव बरामद कर मर्ग कायम किया, घटना से इलाके में शोक।मामले में रविवार सुबह 10 बजे से पुलिस ने जांच शुरू की है।