चूरू: सिद्धमुख क्षेत्र से लापता दो बहनों का 20 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने एसपी दफ्तर पहुंचकर लगाई गुहार
Churu, Churu | Jun 19, 2026 चूरू जिले के सिद्धमुख क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई दो बेटियों का करीब 20 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। परेशान पिता ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को एसपी दफ्तर पहुंचे और एसपी से दोनों बेटियों की तलाश करवाने की गुहार लगाई। परिजनों से शाम 6 बजे करीब मिली जानकारी के मुताबिक 30 मई 2026 की रात को उसकी 20 वर्षीय और 16 वर्षीय बेटियां घर में सो रही थीं।