सासनी: फ्रंट ऑफिस रजिस्ट्री प्रक्रिया शासनादेश के विरोध में अधिवक्ता कातिब स्टांप विक्रेताओं का 14 वें दिन धरना प्रदर्शन जारी
Sasni, Hathras | Jun 29, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फ्रंट ऑफिस रजिस्ट्री प्रक्रिया शासनादेश लागू किए जाने के विरोध में जनपद हाथरस की तहसील सासनी परिसर में अधिवक्ता कातिब व स्टांप विक्रेताओं का 14 वें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। समाजवादी पार्टी के नेता राम नारायन काके ने तहसील पहुंचकर तहसील पर फ्रंट ऑफिस रजिस्ट्री प्रक्रिया शासनादेश के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन का समर्थन किया है।