फुलवारी: बेऊर थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग कर भाग रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार, फुलवारी शरीफ SDPO-1 ने दी जानकारी
Phulwari, Patna | May 12, 2026 बेऊर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों के द्वारा चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार दोपहर 3:36 पर मामले की जानकारी फुलवारी शरीफ एसडीपीओ 1 सुशील कुमार ने दी है। मौके पर उन्होंने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से स्नैचिंग किए गए चैन और घटना में प्रयुक्त एक बाइक को भी जप्त किया गया है।