अरवल: ऑटो से शराब तस्करी का भंडाफोड़, 80 लीटर देसी शराब बरामद
Arwal, Arwal | May 19, 2026 मेहंदिया थाना पुलिस ने मंगलवार को शिवपुर गांव के पास कार्रवाई करते हुए ऑटो से ले जाई जा रही 80 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब लदे ऑटो को जब्त कर चालक मोहम्मद सरफराज को गिरफ्तार किया है, जो सोहसा गांव का निवासी बताया गया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया था।