मंझनपुर: कोटेदारों का गुस्सा फूटा, कमीशन बढ़ाने और बकाया भुगतान की मांग को लेकर मंझनपुर डायट मैदान में सौंपा ज्ञापन
ऑल इंडियन फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन (उप्र) के बैनर तले जिले के कोटेदारों ने मंझनपुर डायट मैदान में अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें कमीशन बढ़ाने, बकाया भुगतान और कार्यप्रणाली में सुधार की प्रमुख मांगें रखी गई।