मांट: राधारानी मान सरोवर कुंड में डूबने से युवक की हुई मौत
Mat, Mathura | Jul 29, 2026 मांट थाना क्षेत्र के राधारानी मानसरोवर कुंड में बुधवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव नंद नगरिया निवासी बीस वर्षीय यशपाल पुत्र साहब बुधवार को मान सरोवर कुंड में स्नान कर रहा था, अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और डूब गया, उसे डूबता देख कई युवक उसे बचाने कुंड में कूद पड़े