रफीगंज: अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत रफीगंज में चलाया गया जागरूकता अभियान, दीवारों पर बनाए गए सुरक्षा संदेश
अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत रफीगंज अग्निशमालय द्वारा CHC समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान निजी अस्पतालों, निजी विद्यालयों, किराना दुकानों सहित अन्य जगहों पर लोगों को आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शनिवार अपराह्न 3 बजे अग्निशमन कर्मियों द्वारा मॉकड्रिल का प्रदर्शन कर आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय बताया।