सांगानेर: जयपुर के मुहाना थाना इलाके में चोरी करने फ्लैट में घुसी महिला सीसीटीवी में कैद, पड़ोसियों ने बाहर से गेट लॉक कर पकड़ा
जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में चोरी के इरादे से फ्लैट में घुसी एक महिला को मकान मालिक की सतर्कता से रंगे हाथ पकड़ने का मामला सामने आया है। महिला की हरकत फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मोबाइल पर लाइव फुटेज देखते ही मालिक ने पड़ोसी को फोन कर फ्लैट का गेट बाहर से लॉक करवा दिया। बाद में मौके पर पहुंचकर महिला को पकड़ लिया गया।