देहरा में सीएम सुक्खू का पूर्व विधायक होशियार सिंह पर निशाना: बोले- जो खुद को धनवान कहते थे, वो भी पैसों में बिके #kangralive #dehra
देहरा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता संभालने के समय देहरा से एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतकर आए थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई मांगें उनके समक्ष रखीं, जिन्हें सरकार ने बिना किसी भेदभाव के पूरा किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिपुर बस स्टैंड के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई गई और क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार सरकार की ओर से हर संभव सहयोग किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास कार्यों में कभी राजनीतिक भेदभाव नहीं किया।
सुक्खू ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि खुद को धनवान और दानवीर बताने वाले तथा यह कहने वाले कि ‘हमें पैसों की जरूरत नहीं है’, वे भी भाजपा की उस राजनीतिक मंडी में बिक जाएंगे, जिसकी कल्पना तक देहरा की जनता ने नहीं की थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और राजनीतिक स्वार्थ के लिए लिए गए फैसलों का जवाब जनता अपने तरीके से देगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश और देहरा क्षेत्र का विकास करना है तथा इसी दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
Kangra, Kangra | Aug 31, 2026