ओबरा: सड़क हादसे में घायल पीआरबी जवान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस महकमे में शोक
Obra, Sonbhadra | May 13, 2026 सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पीआरबी जवान 32 वर्षीय नीरज कुमार यादव की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार तड़के उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।यह दुर्घटना मंगलवार शाम दरनखांड़ मोड़ के पास हुई।